Search

 
 
 

Ranchi News: वॉच टावर का निरीक्षण करने गए थे फॉरेस्ट गार्ड, वज्रपात से हुई मौत

हाथियों पर नजर रखने के वॉच टावर का निर्माण किया जा रहा था. इस निर्माणाधीन टावर का निरीक्षण करने फॉरेस्ट गार्ड अन्य वन कर्मियों के साथ जंगल पहुंचे थे. इसी दौरान वहां आसमानी बिजली गिर गई. जिसकी चपेट में आकर फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गयी.
 

Ranchi: हाथियों पर नजर रखने के वॉच टावर का निर्माण किया जा रहा था. इस निर्माणाधीन टावर का निरीक्षण करने फॉरेस्ट गार्ड अन्य वन कर्मियों के साथ जंगल पहुंचे थे. इसी दौरान वहां आसमानी बिजली गिर गई. जिसकी चपेट में आकर फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें: 

रांची जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के खूंटी वन प्रमंडल में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने से फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव की मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य वनकर्मी घायल हो गए.

 

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम काला महादेव के समीप हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी और बचाव के लिए बनाए जा रहे वॉच टावर का निरीक्षण करने पहुंची थी. इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई. 

 

वज्रपात की चपेट में आने से फॉरेस्ट गार्ड रोशन श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दो अन्य वनकर्मी भी झुलस गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को सोनाहातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

 

इलाज के बाद रोशन श्रीवास्तव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

 

वहीं, घायल दोनों वनकर्मियों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में शोक का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही