Search

 
 
 

मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की केंद्रीय समिति का गठन, फागू बेसरा बने अध्यक्ष

मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय समिति का गठन किया गया है.
 

Ranchi : मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक में केंद्रीय समिति का गठन किया गया है. फागू बेसरा को अध्यक्ष और हीरालाल मांझी को महासचिव बनाया गया है. मारांग बुरू बचाओ संघर्ष मोर्चा पारसनाथ पर्वत में अतिक्रमण और आदिवासियों के अधिकार को लेकर संघर्ष करेगी. मोर्चा का उद्देश्य है कि मारांग बुरू पारसनाथ पर्वत को बचाने और पहाड़ पर आदिवासियों की प्रथागत अधिकार, धार्मिक, सांस्कृतिक, वैधानिक अधिकार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन खड़ा करना.

 

आठ प्रस्ताव पारित

 

बैठक में आठ प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिनमें मारांग बुरू पारसनाथ पर्वत को संथाल आदिवासियों का पवित्र धार्मिक स्थल घोषित करने, जैन समुदाय के पक्ष में एक तरफा जारी अधिसूचना को रद्द करने, आदिवासियों के प्रथागत अधिकार को संरक्षित करने और मारांग बुरू बचाने के लिए संघर्ष तेज करने की मांग की गई है.

 

ऐसी है केंद्रीय समिति 

 

- अध्यक्ष : फागू बेसरा
- महासचिव : हीरालाल मांझी
- उपाध्यक्ष : रामलाल मुर्मू, उड़ीसा के पूर्व सांसद रामचंद्र हंसदा, जसाई मार्डी टीएसी सदस्य
- कोषाध्यक्ष : सोमाय टुडू
- सचिव : बिष्णु किस्कू, महावीर मुर्मू, सोनाराम हेम्ब्रोम, एतो वास्के, रमेश टुडू
- मुख्य प्रवक्ता : दुर्गा चरण मुर्मू
- मीडिया प्रबंधन एवं जन सम्पर्क प्रभारी : सुरेंद्र सोरेन

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही