Search

 
 
 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पहले CEO बने पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्र

Lagatar Desk: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की बैठक में सीईओ के अलावा ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है. इनमें अयोध्या से मदन मोहन पांडेय, दिल्ली से महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद से निर्मला यादव का नाम शामिल है.
 
जीतेंद्र मिश्र (फाइल फोटो)

Lagatar Desk: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ के साथ तीन नए सदस्यों का नियुक्त किया है. सेवानिवृत एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रथम मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ होंगे. जितेंद्र मिश्र भारतीय वायु सेना में 39 साल से ज्यादा तक सेवाएं दी हैं.

इसे भी पढ़ें: 

 

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के निवासी जितेंद्र मिश्र के पास वायु सेना में तीन हजार घंटों से ज्यादा उड़ान का अनुभव है. जितेंद्र सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हैं.

 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासियों की बैठक में सीईओ के अलावा ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों को शामिल किया गया है. इनमें अयोध्या से मदन मोहन पांडेय, दिल्ली से महेश भागचन्दका और शिकोहाबाद से निर्मला यादव का नाम शामिल है.

 

चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे और विमलेंद्र मोहन के निधन के बाद ट्रस्ट के तीन पद खाली थे, जिसके बाद तीन लोगों को ट्रस्टी बनाया गया है. ट्रस्टी बने महेश भागचंदका अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं. 

 

वहीं, मदन मोहन पांडेय हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के वकील थे. तीनों ही राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही