Search

 
 
 

अवैध शराब बनाने के आरोप में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को जेल

उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बनाने के आरोप में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को बुधवार  रात ही न्यायालय के आदेश के आलोक में जेल भेज दिया. ग्रामीण एसपी रांची और उत्पाद विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के बाद सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया था.
 

Ranchi: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बनाने के आरोप में बिहार के पूर्व MLC सुबोध राय को बुधवार  रात ही न्यायालय के आदेश के आलोक में जेल भेज दिया. ग्रामीण एसपी रांची और उत्पाद विभाग द्वारा की गयी छापेमारी के बाद सुबोध राय को गिरफ्तार किया गया था.


उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बुधवार रात ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (उत्पाद विशेष न्यायालय) के आवासीय न्यायालय में सुबोध राय को पेश किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद न्यायालय ने सुबोध राय को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया. इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

 

सुबोध राय के ओरमांझी स्थित तारंगिनी नामक फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान 300 पेटी 8 PM Whisky  70 पेटी बीयर जब्त किया. Whisky पर उत्तर प्रदेश का लेबल लगा हुआ था. तारंगिनी के पास 8 PM Whisky  बनाने का लाइसेंस है. नियमानुसार फैक्ट्री से उत्पादित शराब पर दूसरे राज्य का लेवल नहीं लगाया जा सकता है. इसलिए सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया गया था. 70 पेटी बीयर से लदी गाड़ी फैक्ट्री के बगल में खड़ी थी. इसे भी जब्त कर लिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही