Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व DC छवि रंजन को राज्य के बाहर जाने की मिली अनुमति

छवि रंजन की ओर से पीएमएलए कोर्ट याचिका दायर कर तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर जाने की अनुमति मांगी गई थी. वह 17 नवंबर से 21 नवंबर तक राज्य के बाहर रहेंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को राज्य से बाहर जाने की अनुमति मिल गई है. सोमवार को रांची PMLA  (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने उनकी याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें तमिलनाडु जाने की अनुमति दे दी है.

 

छवि रंजन की ओर से पीएमएलए कोर्ट याचिका दायर कर तमिलनाडु के तिरुपति बालाजी मंदिर जाने की अनुमति मांगी गई थी. वह 17 नवंबर से 21 नवंबर तक राज्य के बाहर रहेंगे. 

 

दरअसल छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट ने इस शर्त पर बेल दी है कि वे जमानत अवधि के दौरान ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना झारखंड से बाहर नहीं जाएंगे. इसलिए उन्होंने कोर्ट से अनुमति ली है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही