Search

 
 
 

दूरदर्शन की पूर्व समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन

सरला माहेश्वरी के निधन पर दूरदर्शन नेशनल ने एक्स  पर एक पोस्ट में दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कहा कि वह दूरदर्शन की एक सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं,
 

New Delhi : दूरदर्शन की पूर्व समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी(71) का आज गुरुवार को निधन हो गया. यह जानकारी उनके परिवारिक मित्र शम्मी नारंग ने दी है. बता दें कि सरला माहेश्वरी 1980-1990 के दशक में टीवी समाचार जगत का एक प्रमुख चेहरा थीं.

 

 

खबरों के अनुसार उन्होंने 1976 से लेकर 2005 तक दूरदर्शन पर समाचार वाचिका के रूप में अपनी सेवा दी थी  शम्मी नारंग ने एक्स और इंस्टाग्राम पर सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी दी

 

शम्मी नारंग ने लिखा कि दूरदर्शन में मेरी पूर्व सह समाचार प्रस्तोता सरला माहेश्वरी के निधन की जानकारी देते हुए मुझे अत्यंत पीड़ा हो रही है. उन्होंने माहेश्वरी को शिष्टता और विनम्रता की साक्षात प्रतिमूर्ति बताया.

 

वह न केवल दिखने में सुंदर थीं बल्कि हृदय से भी कहीं अधिक उदार थीं, भाषा पर उनकी अद्भुत पकड़ थी और वह ज्ञान का भंडार थीं.  उन्होंने कहा कि दूरदर्शन के पर्दे पर उनकी उपस्थिति का एक विशिष्ट प्रभाव था. शम्मी नारंग ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जायेगा. 
 


सरला माहेश्वरी के निधन पर दूरदर्शन नेशनल ने एक्स  पर एक पोस्ट में दूरदर्शन परिवार की ओर से सरला माहेश्वरी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. कहा कि वह दूरदर्शन की एक सम्मानित और प्रतिष्ठित समाचार वाचिका थीं,

 

जिन्होंने अपनी मधुर आवाज, सटीक उच्चारण और गरिमामय प्रस्तुति से भारतीय समाचार जगत में एक विशेष स्थान बनाया था. उनकी सादगी, संयम और व्यक्तित्व ने दर्शकों के दिलों में गहरा विश्वास अर्जित किया. 

 

ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरला माहेश्वरी को याद किया. लिखा, दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध न्यूज रीडर सरला माहेश्वरी जी का निधन टीवी पत्रकारिता के एक स्वर्णिम युग का अंत है.

  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही