Search

 
 
 

विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव के संबंध में पूछे जाने पर मीडिया पर बरसे राहुल गांधी

थोड़ा अपना काम किया करो भाई. अब जो मैंने कहा है, वही चलाइए. राहुल गांधी ने मीडिया पर भाजपा के निर्देशों का पालन करने का आरोप लगाया.कहा कि यह  देश के हित में नहीं है
 

 New Delhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ सरकार ने आज गुरुवार को विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने  की घोषणा की थी. इसे लेकर संसद परिसर में हलचल मची हुई थी. हालांकि बाद में यू टर्न लेते हुए सरकार ने यह विचार त्याग दिया.  

 

 

इस संबंध में जब पत्रकारों ने आज संसद भवन परिसर में राहुल गांधी से सवाल पूछा तो पत्रकारों के सवाल का जवाब देने के बजाय राहुल गांधी उन्हीं पर बरस पड़े. कहा कि क्या आज आपको यही कोड वर्ड दिया गया है?  कल कोड वर्ड ऑथेंटिकेट’ था?

 

थोड़ा अपना काम किया करो भाई. अब जो मैंने कहा है, वही चलाइए. राहुल गांधी ने मीडिया पर भाजपा के निर्देशों का पालन करने का आरोप लगाया.कहा कि यह  देश के हित में नहीं है

 

विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस संबंध में पूछे जाने पर कहा कि विशेषाधिकार हनन तो देश का सौदा कर सत्ता में बैठे लोगों ने किया है. सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेके हैं.  140 करोड़ लोगों का विश्वास तोड़ने का काम किया है.

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही