Search

 
 
 

जमशेदपुर के SP रहे पूर्व IPS अजय कुमार ने की पुलिस लाठीचार्ज की आलोचना, कहा- यह अमानवीय है

Lagatar Desk :  अजय कुमार जब जमशेदपुर में एसपी थे, उनके तब के कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं. उन्होंने ऑर्गेनाईज्ड क्राइम और माफिया की कमर तोड़ दी थी. बाद में वे वीआरएस लेकर पहले कॉरपोरेट में गए और फिर राजनेता बने.
 
पूर्व IPS अजय कुमार

Lagatar Desk :  जमशेदपुर में एसपी के पद पर काम कर चुके पूर्व IPS अजय कुमार ने भी वहां की पुलिस की आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जिस तरह युवाओं को लाठियों से पीटा है, वह अमानवीय है. पुलिस का बर्बर चेहरा है और वीडियो विचलित करने वाला है. अजय कुमार अभी कांग्रेस के नेता हैं. वह जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे हैं. 

 

अजय कुमार जब जमशेदपुर में एसपी थे, उनके तब के कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं. उन्होंने ऑर्गेनाईज्ड क्राइम और माफिया की कमर तोड़ दी थी. बाद में वे वीआरएस लेकर पहले कॉरपोरेट में गए और फिर राजनेता बने. 

 

इसे भी पढ़ें

 

अजय कुमार ने एक्स पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा है कि एक पूर्व IPS अधिकारी के रूप में  मेरा हमेशा से मानना रहा है कि वर्दी का काम जनता में सुरक्षा का भाव जगाना है, न कि लाठियों के दम पर खौफ पैदा करना. 

 

अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पेशेवर तरीके और कानूनी प्रक्रियाएं होती हैं, न कि राह चलते नागरिकों की सरेआम बेरहमी से पिटाई. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस घटना पर तुरंत संज्ञान लें और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करें.

 

उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का काम जनता का भरोसा जीतना है, उन पर खौफ बनाना नहीं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही