Search

 
 
 

JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना बलात्कार मामले में दोषी करार, 2 अगस्त को सुनाई जायेगी सजा

वन्ना पर उनके फार्महाउस में काम करने वाली घरेलू नौकरानी से रेप करने का आरोप था, उस आरोप को  कोर्ट ने सही माना है. कोर्ट का फैसला सुनकर रेवन्ना अदालत में रो पड़ा.
 

Bengaluru : कर्नाटक से बड़ी खबर आयी है. अदालत ने  JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार मामले में दोषी करार दिया है. अदालत ने कहा कि वह सजा की अवधि का ऐलान कल 2 अगस्त को करेगी.  

 

 

 

बता दें कि रेवन्ना पर उनके फार्महाउस में काम करने वाली घरेलू नौकरानी से रेप करने का आरोप था, उस आरोप को  कोर्ट ने सही माना है. कोर्ट का फैसला सुनकर रेवन्ना अदालत में रो पड़ा. यह फैसला बेंगलुरु स्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष अदालत ने सुनाया है.

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज बलात्कार के मामले में पीड़िता की ओर से सबूत के रूप में साड़ी को कोर्ट में पेश किया गया  था. उसने आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद ने उसके साथ दो बार बलात्कार किया.

पीड़िता ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) और आईटी एक्ट की कई धाराओं के तहत आरोप तय किये गये हैं. 

कोर्ट द्वारा फैसला सुनाये जाने के बाद कोर्ट से बाहर जाते समय भी वह रो रहा था. अदालत का फैसला एफआईआर दर्ज होने के 14 महीने बाद आया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही