Search

 
 
 

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने हाईकोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

Ranchi News: निचली अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में उनकी भूमिका रही है. टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी,
 
फाइल फोटो
  • निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज करने को दी है चुनौती

Ranchi News:  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. हालांकि अभी इसकी सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं हुई है. उनकी ओर से निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज करने को चुनौती दी गई है. यहां बता दें कि उनकी जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी. 

 

निचली अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में उनकी भूमिका रही है. टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया. ख्यांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा था.  जांच में एल ख्यांग्ते पर टीडीपीएल से कथित तौर पर 2 करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरोप लगाया गया है. 

इसे भी पढ़ें - 

 

बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ हुई थी, उसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 

जेपीएससी नियुक्ति घोटाले के किंगपिन अभय तिवारी ने जो स्वीकारोक्ति बयान सीआईडी के अधिकारियों के समक्ष दिया है, उसमें उसने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते का घोटाले में शामिल होने का उल्लेख किया है. साथ ही कहा है कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजित करने की एजेंसी के रूप में चयन करने में ख्यांग्ते की अहम भूमिका है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही