Ranchi News: पूर्व मंत्री विमला प्रधान की तबीयत खराब होने पर उन्हें सैमफोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची स्थित सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचे. उन्होंने विमला प्रधान के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उनके बेटे से स्वास्थ्य की जानकारी ली और विमला प्रधान का कुशलक्षेम जाना.
आदित्य साहू ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विमला प्रधान को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पूर्ण रूप से स्वस्थ हों. इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें -
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

