Search

 
 
 

पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद व निर्मला देवी 24 घंटे के पुलिस हिरासत में, जानें मामला

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस ने बड़कागांव थाना क्षेत्र के चट्टी बरियातू से पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक निर्मला देवी को हिरासत में लिया है. पुलिस दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत बड़कागांव थाना ले गई है.
 

Hazaribagh: NTPC के माइंस के पास हंगामा कर रहे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी को पुलिस पकड़ कर ले गयी. पूर्व मंत्री ने 18 जनवरी से NTPC के कोयला खदान का उत्पादन बंद प्रभावित कर रखा था.

Uploaded Image

18 फरवरी को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ माइंस को पूरी तरह बंद करा दिया था. NTPC द्वार की गयी शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया.

 

पुलिस बल की तैनाती के बाद खदान से उत्पादन शुरु हुआ. लेकिन 19 फरवरी को पूर्व मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ कोयला उत्पादन फिर बंद करा दिया. इसके बाद वहां तैनात पुलिस बल योगेंद्र साव व उनकी पत्नी को पकड़ कर केरेडारी थाना ले गयी.

 

उल्लेखनीय है कि NTPC कोल परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन पर योगेंद्र साव ने एक फैकट्री बना रखी थी. NTPC ने इसे खाली कराने के लिए 1.97 करोड़ रुपये ट्रिब्यूनल में जमा कराने के बाद जिला प्रशासन के सहयोग से फैक्ट्री की चिमणी गिरा दी थी.

 

लेकिन फैक्ट्री परिसर में बना मकान नहीं गिराया जा सका. इस घटना के बाद से पूर्व मंत्री ने कोयला उत्पादन और ढुलाई प्रभावित कर रखा था. कोयले की ढुलाई बंद करने के उद्देश्य से सड़क पर दीवार खड़ी कर दी थी. बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप से इसे हटाया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही