Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खलारी में दुकान लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने कराया समझौता

Ranchi: राजधानी के खलारी थाना इलाके में सेवई की दुकान लगाने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए. दरअसल रमजान को लेकर एक गुट सेवई की दुकान लगा रहा था, उसी दौरान दूसरे गुट की ओर से इसका विरोध किया. दुकान कहीं और लगाने को कहा गया. लेकिन आपसी बातचीत में विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गयी.

दोनों गुटों के बीच मामला बढ़ता देख खलारी पुलिस, बुढ़मू थाना की पुलिस, ठाकुरगांव की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और माहौल को शांत कराने कराया. माहौल ना बिगड़े इसे देखते हुए दोनों गुटों के लोगों को पुलिस ने थाना बुलाया और आपस में समझौता करवाया. 

विधानसभा सत्र  छोड़ मौके पर पहुंचे विधायक

इस घटना के संज्ञान में आते ही विधानसभा के बजट सत्र को बीच में ही छोड़कर स्थानीय विधायक सुरेश बैठा मौके पर पहुंचे. फिर दोनों गुटों के लोगों को थाना में बैठाकर शांति समझौता करवाया.  

इस बारे में खलारी थाना की पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए और मारपीट हुई. बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया और दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया गया गया है. फिलहाल इलाके में शांति कायम है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही