Search

 
 
 

Hazaribagh News: पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा अस्पताल में भर्ती, MICU में चल रहा इलाज

Hazaribagh News: महावीर लाल विश्वकर्मा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं परिचितों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
 
पूर्व सांसद अस्पताल में भर्ती

Hazaribagh News: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ समाजसेवी महावीर लाल विश्वकर्मा बीमार चल रहे हैं. बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें हजारीबाग स्थित आरोग्यम अस्पताल के एमआईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है.

इसे भी पढ़ें: 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार उपचार एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी क्रम में आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने एमआईसीयू पहुंचकर पूर्व सांसद महावीर लाल विश्वकर्मा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

 

उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. साथ ही चिकित्सकों को उनके इलाज और देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देने तथा आवश्यकता के अनुरूप बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

महावीर लाल विश्वकर्मा के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों, समर्थकों एवं परिचितों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है. लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. आरोग्यम अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी उनके जल्द स्वस्थ होकर सकुशल घर लौटने की कामना की गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही