Search

 
 
 

चाईबासा में पूर्व नक्सली की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में दहशत

Chaibasa: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में शुक्रवार देर रात पूर्व नक्सली रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा की निर्मम हत्या कर दी गई. हथियारबंद लोगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. बताया जा रहा है कि रमेश पहले भाकपा माओवादी से जुड़ा हुआ था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने संगठन से दूरी बना ली थी.
 

Chaibasa: जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दुगुनिया गांव में शुक्रवार देर रात पूर्व नक्सली रमेश चांपिया उर्फ चमड़ा की निर्मम हत्या कर दी गई. हथियारबंद लोगों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

बताया जा रहा है कि रमेश पहले भाकपा माओवादी से जुड़ा हुआ था, लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने संगठन से दूरी बना ली थी. इसके बाद से वह कथित तौर पर नक्सलियों के निशाने पर था. आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही