Search

 
 
 

RJD के प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी आज थामेंगे BJP का दामन, सियासी हलचल तेज

बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं.
 

Lagatar Desk :  बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और लंबे समय तक पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रहे मृत्युंजय तिवारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं. 

 

सूत्रों की मानें तो भाजपा के शीर्ष नेताओं से उनकी बातचीत पूरी हो चुकी है. वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता लेंगे. बांकापुर विधानसभा चुनाव से पहले मृत्युंजय तिवारी का भाजपा में जाना राजनीतिक मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. 

 

राजद पर अपमान और उपेक्षा का लगाया आरोप

गौरतलब है कि हाल ही में आरजेडी छोड़ने वाले मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी नेतृत्व पर पिछले कई महीनों से उन्हें लगातार नजरअंदाज करने और अपमान करने का आरोप लगाया था. अब उनका भाजपा में जाना राजद के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है. 

 

पार्टी के मजबूत प्रवक्ता रहे हैं तिवारी

मृत्युंजय तिवारी लंबे समय से आरजेडी के प्रमुख प्रवक्ताओं में गिने जाते थे. टीवी डिबेट और मीडिया के सामने वे अक्सर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखते थे. उनकी पहचान तेज-तर्रार और सक्रिय नेता के रूप में रही है. यही वजह है कि भाजपा में उनकी एंट्री को चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

 

चुनाव से पहले तेज हुआ दल-बदल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मृत्युंजय तिवारी के भाजपा में जाने से राजद को कितना नुकसान होता है और भाजपा को इसका कितना राजनीतिक फायदा मिलता है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही