Search

 
 
 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74वां जन्मदिवस मनाया गया

कांग्रेस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया.
 

Ranchi: कांग्रेस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय का 74वां जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि सुबोधकांत सहाय का समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए अहम योगदान रहा है. युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं. गलत नीतियों और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने के लिए हमेशा आगे रहे हैं.

 

कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई


इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भी सुबोधकांत सहाय को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सुबोधकांत सहाय अपने प्रारंभिक राजनीतिक जीवन से ही संघर्षों का प्रतीक रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.

 

ये रहे मौजूद


इस अवसर पर कांके विधायक सुरेश बैठा, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, दीपक लाल, राजन वर्मा, गोपाल उपाध्याय, सूर्यकांत शुक्ला, उज्जवल तिवारी, दिनेश लाल सिन्हा, निरंजन शर्मा, जगदीश साहू, अजय सिंह सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे.  सभी ने सुबोधकांत सहाय के उत्तम और स्वस्थ जीवन की कामना की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही