Search

 
 
 

झारखंडः 15 से 28 नवंबर तक मनेगा स्थापना दिवस पखवाड़ा, 28 को खेलगांव में होगा मुख्य समारोह

Ranchi News: 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्य स्तरीय मंच मिलेगा. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड राज्य स्थापना दिवस और वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्यभर में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को रन फॉर क्लीनलिनेस से होगी, जबकि 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनी और जनभागीदारी से जुड़े कई आयोजन होंगे.
स्थापना दिवस के दिन सुबह सात से आठ बजे तक सभी जिलों में रन फॉर क्लीनलिनेस आयोजित किया जाएगा. जिलों के प्रमुख स्थलों और चौक-चौराहों से इसे रवाना किया जाएगा. दौड़ के बाद प्रमुख छठ घाटों की सफाई की जाएगी.


17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं होंगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्य स्तरीय मंच मिलेगा. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें - 


खेलगांव में 26 से 28 नवंबर तक तीन दिवसीय मेला-सह-प्रदर्शनी और सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी. इसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले विभागीय स्टॉल के अलावा सभी जिलों के विशेष उत्पाद, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा. नवाचार आधारित स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे.


28 नवंबर को सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर मुख्य समारोह में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया जाएगा. लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण होगा. साथ ही पंचायत से राज्य स्तर तक उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही