Search

 
 
 

Gumla News: PLFI के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत चार गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Gumla News: गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया.
 
PLFI जोनल कमांडर गिरफ्तार

Gumla News: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के खिलाफ गुमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी उर्फ मोटा उर्फ सुकुरा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और संगठन से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. इस कार्रवाई को जिले में उग्रवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक गुमला को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ सदस्य कामडारा थाना क्षेत्र के बोंगादा गांव के आसपास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के सत्यापन के बाद बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर मरांडी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्राम कोंगाड़ी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में अमर सुरिन, एतवा कोंगाड़ी उर्फ एतवा मास्टर और अपित टोपनो उर्फ बेंदा भी शामिल हैं.

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो मैगजीन, एक देशी बंदूक, एक देशी कट्टा, सात कारतूस, एक खोखा, पीएलएफआई के छह पर्चे और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया. जिले में उग्रवादी गतिविधियों और आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही