Search

 
 
 

दिल्ली में बिहार के चार गैंगस्टर्स का एनकाउंटर, सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना रंजन पाठक भी ढेर

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की देर रात कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई. रोहिणी सेक्टर-28 इलाके में हुई इस मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर हो गए, जिनमें सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना कुख्यात रंजन पाठक भी शामिल है.
 

New Delhi/ Bihar : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की देर रात कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई. रोहिणी सेक्टर-28 इलाके में हुई इस मुठभेड़ में बिहार के चार मोस्ट वांटेड अपराधी ढेर हो गए, जिनमें सिग्मा एंड कंपनी गैंग का सरगना कुख्यात रंजन पाठक भी शामिल है.

#WATCH | Delhi | Delhi Police Crime Branch, in coordination with Bihar Police, shot dead four members of Bihar's notorious Ranjan Pathak gang during an encounter in Rohini at around 2:20 AM. Acting on specific intelligence inputs that the gang members were planning to carry out a… pic.twitter.com/RZ3juyliGO

— ANI (@ANI) October 23, 2025

 

किसी बड़ी वारदात की रच रहे थे साजिश

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार और झारखंड में सक्रिय सिग्मा एंड कंपनी गैंग दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है. जानकारी मिलने पर दिल्ली क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की.

 

रात करीब 2:20 बजे पुलिस ने संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसमें बैठे अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. करीब 15 मिनट तक चली मुठभेड़ में चारों बदमाशों को गोली लगी.

 

घायलों को तुरंत डॉ. भीमराव अंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके से हथियारों का जखीरा, कई कारतूस और एक लग्जरी कार बरामद की गई है.

 

मारे गए अपराधियों की पहचान

  • - रंजन पाठक (25) :  गिरोह का सरगना, समस्तीपुर निवासी, हत्या व रंगदारी के कई मामलों में वांछित
  • - बिमलेश महतो उर्फ बिमलेश साहनी (25) : दरभंगा निवासी
  • - मनीष पाठक (33) :  रंजन का रिश्तेदार, गैंग की साजिश और पैसों का जिम्मेदार
  • - अमन ठाकुर (21) :  हाल ही में गैंग से जुड़ा, सुपारी लेकर वारदातों को अंजाम देता था

 

झारखंड-बिहार-यूपी में सक्रिय था गैंग

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सिग्मा एंड कंपनी गैंग बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय था और हत्या, रंगदारी, फिरौती व हथियार तस्करी जैसे मामलों में लिप्त था. हाल के महीनों में गिरोह के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे. क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटा लिए हैं और आगे की जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही