Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से चार घर जलकर राख, 10 लाख का नुकसान, 1 झुलसा

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस रिसाव के कारण बड़ा हुआ, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार को महिला अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग गई.
 
बिहार की खबरें

Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में गैस रिसाव के कारण बड़ा हुआ, जिसने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र की है, जहां शनिवार को महिला अपने बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थी, तभी अचानक सिलेंडर में रिसाव होने के कारण आग गई. 

 

महिला ने तुरंत यह बात परिवार के लोगों को बताई. इसके बाद सभी लोग बाहर की ओर भागने लगे. तभी तेज धमाका हुआ जिसने एक ही परिवार के चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया. 

 

आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मनियारी थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

 

आग की चपेट में मोहम्मद नियाज और मोहम्मद सिराज समेत चार लोगों के घर आ गए. देखते ही देखते घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी, गहने और घरेलू सामान जल गए. हादसे में घर में बंधे दो मवेशी की मौत हो गई व आग बुझाने का प्रयास कर रहा एक व्यक्ति भी झुलस गया. इस हादसे में करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. 

 

मनियारी पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले की जांच की जा रही है. आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही