Latehar News: शहर के रेलवे स्टेशन रोड में मिशन हाता के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि चार अन्य घायल हो गये. इनमें से तीन की शिनाख्त नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार विपरित दिशा से आ रही रेसर बाइक की अपास टक्कर में हो गयी और इस हादसे में एक की जान चली गई.
इसे भी पढ़ें:
मृतक की पहचान लातेहार थाना क्षेत्र के डुरूआ ग्राम के सैजल चंद्रवंशी के रूप में हुई है. जबकि घायलों में मृतक का चचेरा भाई कृष्णा चंद्रवंशी भी शामिल है. दूसरे युवक की पहचान देवनाथ उरांव पिता महेंद्र उरांव, बेंदी, लातेहार के रूप में की गयी है. अन्य घायलों की पहचना नहीं हो सकी. हालांकि उनकी मोटर साईकल में दर्ज नंबर सदर थाना क्षेत्र के लेधपा ग्राम निवासी देवनाथ उरांव पिता महेंद्र उरांव के नाम से निबंधित है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. इधर, सूचना पाकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

