Palamu News: पलामू में अगले सत्र में चार नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस खुलेंगे, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. जिन चार स्कूलों का चयन मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के लिए किया गया है, उन स्कूलों के प्राचार्यों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है.
सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस के लिए जिन चार स्कूलों का चयन किया गया है, उसमें विश्रामपुर प्रखंड के राजकीयकृत जेबी प्लस-2 हाई स्कूल रेहला, छतरपुर प्रखंड राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय डाली, हरिहरगंज प्रखंड के राजकीयकृत प्लस-2 सीता उच्च विद्यालय और पांकी प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय माड़न शामिल है.
इसे भी पढ़ें:
पलामू के जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस अपग्रेड किए जा रहे हैं और शैक्षणिक सत्र 2027-28 से इन सभी नए स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू होने का लक्ष्य है. इसमें पलामू में चार स्कूलों को सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस के लिए चयन हुआ है.
डीईओ ने कहा कि जिले में पहले से तीन सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस संचालित हैं, उनमें कक्षा 6 से पढ़ाई शुरू है. कहा कि नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस विश्रामपुर प्रखंड के राजकीयकृत जेबी प्लस-2 हाई स्कूल रेहला में कक्षा एक से 12वीं, छतरपुर प्रखंड राजकीयकृत प्लस-2 उच्च विद्यालय डाली में एक से 12वीं और पांकी प्रखंड के राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय माड़न में वर्ग एक से 10वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था रहेगी.
उन्होंने कहा कि चयनित स्कूलों में नए भवन का निर्माण किया जाएगा, ताकि बच्चों के पढ़ने के लिए जगह की कमी ना हो. नए सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी सीबीएसई पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर सकेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

