Search

 
 
 

हटिया-सांकी रूट पर चलने वाली 4 ट्रेनें आज रहेंगी रद्द, कई के रूट कट, यात्रा से पहले देख लें स्टेटस

Ranchi News : रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी. इन लोकल ट्रेनों के बंद रहने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.
 
ट्रेन

Ranchi News : किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ट्रैफिक ब्लॉक के चलते ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. तकनीकी काम की वजह से हटिया-सांकी रूट पर चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनें आज रद्द रहेंगी. वहीं तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट छोटे किए गए हैं.  

 

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 58663/58664 और 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर को दोनों दिशाओं से रद्द रहेगी. इन लोकल ट्रेनों के बंद रहने से दैनिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.

 

साथ ही तीन प्रमुख ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा. ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू  गोमो स्टेशन तक चलेगी. गोमो से हटिया के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. 

 

वहीं ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से लौटेगी. इसका आद्रा से हटिया के बीच परिचालन बंद रहेगा. ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची मेमू मूरी स्टेशन पर ही रोक दी जाएगी और मूरी से रांची के बीच नहीं चलेगी.

 

रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले शेड्यूल चेक करने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही