Search

 
 
 

विधायक सरयू राय ने उठाया सट्टा, मटका व जुआ का मुद्दा , कार्रवाई की मांग की

Ranchi News : विधायक ने भले ही जमशेदपुर में सट्टा, मटका और जुआ के चल रहे अवैध धंधे पर सवाल उठाया है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि जमशेदपुर में लॉटरी का कारोबार भी पुलिस के संरक्षण में चल रहा है. कुछ अफसरों को हर माह बंधी-बंधाई रकम भी मिलती है.
 
सरयू राय

Ranchi News : पूर्व मंत्री व जदयू के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर में धड़ल्ले से चल रहे सट्टा, मटका व जुआ पर सवाल उठाया है. उन्होंने ऐप के माध्यम से होने वाले इस धंधे पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने एक्स पर लिखा है कि जमशेदपुर में सट्टा, मटका और जुआ का धंधा बेधड़क चल रहा है. यह खेल ऐप के माध्यम से एक खास मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कराकर खुलेआम चल रहा है.  

 

विधायक ने आगे लिखा है कि इस खेल के पीछे कतिपय सफ़ेदपोशों की आर्थिक ताकत है. उन्होंने जमशेदपुर पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के कई लोगों को इस बारे में अच्छे से पता है. अशोक राघव एवं निखार के मोबाइल में जिन लोगों की चैट है, उनसे पूछताछ करने से इसका भंडाफोड़ हो सकता है. 

 

सरयू राय ने जमशेदपुर के डीसी और एसपी से जांच व कार्रवाई की मांग करते हुए लिखा है कि जमशेदपुर में सट्टा, मटका, जुआ और अड्डेबाज़ी कमोबेश हर थाना में पनप रहा है. इसलिए जांच और कार्रवाई जरूरी है. 

 

विधायक ने भले ही जमशेदपुर में सट्टा, मटका और जुआ के चल रहे अवैध धंधे पर सवाल उठाया है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि जमशेदपुर में लॉटरी का कारोबार भी पुलिस के संरक्षण में चल रहा है. कुछ अफसरों को हर माह बंधी-बंधाई रकम भी मिलती है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही