Ranchi : राजधानी के ओरमांझी इलाके से पुलिस ने पशु लदे चार वाहनों को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि इरबा इलाके से पशु लदे चार वाहन बंगाल भेजे जा रहे हैं.
सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने लगे. वाहनों की जांच की गई तो उसमें से 41 पशु बरामद किए गए. पुलिस ने चारों वाहनों को जब्त कर लिया है और सभी पशुओं को गौशाला में रखा है.
ओरमांझी थानेदार ने बताया कि पुलिस ने पशु लदे चार वाहनों को जब्त किया है. सभी पशुओं को गौशाला में रखा है. कहा कि मामले की जांच की जा रही है. तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment