Search

 
 
 

रांची : 15 मार्च को धुर्वा में होगा क्षत्रिय गौरव एकता समागम, राज्यभर से जुटेंगे लोग

धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में 15 मार्च को क्षत्रिय समाज का बड़ा सम्मेलन होगा. क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड के तत्वावधान में होने वाले “क्षत्रिय गौरव एकता समागम” में राज्यभर से समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
 

Ranchi :  धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान में 15 मार्च को क्षत्रिय समाज का बड़ा सम्मेलन होगा. क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड के तत्वावधान में होने वाले “क्षत्रिय गौरव एकता समागम” में राज्यभर से समाज के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

 

कार्यक्रम के संयोजक प्रवीण सिंह और सुनील सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इस आयोजन में समाज से जुड़े कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है.

 

समारोह में ब्रज मोहन सिंह, लवली आनंद, अवधेश नारायण सिंह, गिरीनाथ सिंह, पीएन सिंह, संजीव सिंह सहित समाज के कई प्रमुख लोग शामिल हो सकते हैं.

 

आयोजकों के अनुसार, इस समागम का उद्देश्य झारखंड में क्षत्रिय समाज को एकजुट और मजबूत करना है. इस कार्यक्रम में समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने पर चर्चा की जाएगी.  इसके अलावा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और नीतिगत विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा. 

 

कार्यक्रम के प्रवक्ता रमेश सिंह ने बताया कि राज्य के सभी जिलों से लोगों के आने की संभावना है. इसे लेकर अलग-अलग जिलों में बैठकें कर तैयारियां की जा रही हैं. बाहर से आने वाले लोगों के लिए ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही