Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

समृद्धि यात्रा का चौथा चरण समाप्त, 5वां चरण 23 मार्च से 26 मार्च तक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत चौथा चरण के आखिरी दिन गया और औरंगाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. गयाजी में मुख्यमंत्री ने 377 करोड़ की 140 योजनाओं का शिलान्यास और 367 करोड़ की 553 योजनाओं का उद्घाटन किया.
Advertisement
Advertisement

Patna: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत चौथा चरण के आखिरी दिन गया और औरंगाबाद पहुंचे. जहां उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की और कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. गयाजी में मुख्यमंत्री ने 377 करोड़ की 140 योजनाओं का शिलान्यास और 367 करोड़ की 553 योजनाओं का उद्घाटन किया. वहीं, औरंगाबाद में 555 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास और 123 करोड़ की 142 योजनाओं का उद्घाटन किया. 

 

नीतीश कुमार ने गयाजी जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की रूप रेखा पर चर्चा की. साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए लोगों से संवाद भी किया. वहीं, औरंगाबाद में मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की और जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं भी सुनी.

 


आज की यात्रा के साथ ही समृद्धि यात्रा का चौथा चरण समाप्त हो गया. चौथे चरण के समाप्त होते ही पांचवें चरण का निर्धारित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है, जिससे प्रशासनिक हलकों और सियासी गलियारों में नई हलचल बढ़ गई है. 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत होगी, जो 26 मार्च तक चलेगी. इस चरण में भी मुख्यमंत्री का लक्ष्य विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और जनता से संवाद पर रहेगा.

 

समृद्धि यात्रा का 5वां चरण 23 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी.

23 मार्च: जहानाबाद और अरवल का दौरा
24 मार्च: कैमूर और रोहतास का दौरा
25 मार्च: भोजपुर और बक्सर का दौरा
26 मार्च: नालंदा में विकास कार्यों की समीक्षा, पटना में होगा समापन कार्यक्रम

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही