Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवादा: जदयू विधायक के बेटे की कार पेड़ से टकराई, इलाज के दौरान मौत

बिहार के नवादा में जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क हादसे में मौतो हो गई. यह दुर्घटना गुरुवार की देरा रात हुई.
Advertisement
Advertisement

Navada : बिहार के नवादा में जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव के छोटे बेटे अखिलेश कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह दुर्घटना गुरुवार की देरा रात हुई. 

 

अखिलेश किसी काम से कार लेकर निकले थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  

 

परिवार के लोग उनके पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक गांव पथरा इंग्लिश रवाना हो गए. घर के सबसे छोटे बेटे की असमय मृत्यु से विभा देवी का पूरा परिवार सदमे में है. सबका रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया है. अखिलेश कुमार पेट्रोल पंप संचालक थे. अखिलेश अपने पीछे तीन बेटों को छोड़कर चले गए. तीनों बच्चे पटना में पढ़ाई करते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही