Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिमी चंपारण: जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में झड़प, 1 की मौत, 2 घायल

बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक बड़ी खबर आ रही है. जिसमें भाई ने जमीन की लालच में भाई की हत्या कर दी. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव का है. जहां जमीन को लेकर भाइयों में हिंसक झड़प हो गई.
Advertisement
Advertisement

Bihar : बिहार के पश्चिमी चंपारण से एक बड़ी खबर आ रही है. जिसमें भाई ने जमीन की लालच में भाई की हत्या कर दी. ताजा मामला पश्चिमी चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव का है. जहां जमीन को लेकर भाइयों में हिंसक झड़प हो गई.

 

जानकारी के अनुसार जमीन बंटवारे को लेकर एक परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था जिसने शुक्रवार को और हिंसक रूप ले लिया. बहस होते-होते इतनी बढ़ गई कि पिता और बड़े बेटे ने मिलकर अपने 3 सगे भाइयों अखिलेश पटेल, विजय पटेल और कमलेश पटेल पर ही तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. 

 

अचानक हुए हमले से विजय को बचने का मौका नहीं मिला. गंभीर चोट आने की वजह से वह गिर पड़े. इस हमले में कमलेश और अखिलेश को गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. 

 

चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए. खबर फैलते ही पूरे गांव के लोग इकट्ठा हो गए. और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद विजय पटेल को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आरोपी बाप-बेटे मौके से फरार हो गए. 

 

घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. झड़प के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरूआती जांच में यह जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है. फरार बाप बेटे का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही