Search

वैशाली:  कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Lagatar Desk :   गर्मी की दस्तक के साथ ही आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले में सामने आया है. यहां गोरौल नगर पंचायत स्थित कचरा डंपिंग जोन के पास भीषण आग लग गयी है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 


बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते डंपिंग स्थल के आसपास की झाड़ियां और खजूर के पेड़ भी इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया.


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी. इसके बाद गोरौल और बेलसर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.


दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि आग की लपटें तेज होने के कारण इसे पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी समय लगा. फिलहाल स्थिति सामान्य है और एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp