Ranchi News: Forest Officers Wives Association (FOWA) की ओर से राजकीयकृत मध्य विद्यालय, कलामाटी, खूंटी, रांची में सामाजिक एवं सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को खेलकूद, मनोरंजन और आवश्यक सुविधाओं के लिए सहयोग उपलब्ध कराना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था.
कार्यक्रम के दौरान FOWA की ओर से विद्यालय को माइक सहित पोर्टेबल स्पीकर, क्रिकेट किट, कैरम बोर्ड, शतरंज, बैडमिंटन रैकेट और छाता समेत विभिन्न खेल सामग्री और आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं. विद्यालय में जल आपूर्ति की समस्या को देखते हुए FOWA की सचिव भारती कुमार ने पहल करते हुए विद्यालय को पानी का पंप भी दान किया. इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को आवश्यक जल सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.
इसे भी पढ़ें -
इस अवसर पर FOWA की अध्यक्ष भारती कुमार, सचिव नीमा ल्हाकी भूटिया, संयुक्त सचिव मीनू पंडियन, कोषाध्यक्ष रमिता कंबोज तथा सांस्कृतिक एवं खेल समन्वयक विशाखा वर्मा मौजूद रहीं. कार्यक्रम में FOWA की सदस्य रश्मि मिश्रा, पूनम रंजन, मनीषा बाजपेयी, रेखा राजपुरोहित, मुक्ता श्रीवास्तव, माधवी चटर्जी, कलावती पांडेय, उर्मिला गुप्ता, एनी सिसली, सुधा चौधरी, सीमा कुमार, सुनीता गुप्ता, लीना गुप्ता, सुनंदिता दास, प्रीति बाला, रीता कुमार, आभा मिश्रा एवं श्वेता चौधरी ने भी सहभागिता की.
FOWA सदस्यों ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया. खेल सामग्री मिलने से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा विकसित करने के साथ टीम भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
FOWA की इस पहल को समाज सेवा, बाल विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया. कार्यक्रम के अंत में FOWA की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

