Search

सिमडेगा : गार्ड की नौकरी देने के नाम पर 161 लोगों से लाखों की ठगी

Simdega : सिक्योरिटी एजेंसी के द्वारा 161 लोगों से गार्ड की नौकरी के नाम पर करीब 7 लाख रुपये की ठगी कर ली गई. इसे लेकर भुक्तभोगियों ने शनिवार को एक बैठक की. बैठक में निर्णय लिया गया कि ठगी की शिकायत श्रम विभाग, पुलिस और डीसी से करेंगे. ताकि सिक्योरिटी एजेंसी पर कार्रवाई हो सके. इसको लेकर सभी ने एक ज्ञापन डीसी-एसपी और श्रम अधीक्षक को सौंपा और कार्रवाई की मांग की. पीड़ितों ने बताया कि बेरोजगार हैं, सोचा गार्ड की नौकरी मिल जाएगी तो कुछ परेशानी दूर होगी, मगर एजेंसी ने ठग लिया. इसे भी पढ़ें : प्रिंस">https://lagatar.in/threat-to-prince-khan-releasing-the-video-said-improve-yourself-prince-the-list-of-your-family-is-also-ready/">प्रिंस

खान को धमकीः वीडियो जारी कर कहा- सुधर जा प्रिंस, तेरे परिवार की लिस्ट भी है तैयार
जानकारी के अनुसार भेंगरा सिक्योरिटी सर्विसेज एजेंसी ने पीड़ितों को अपने क्षेत्र में गार्ड और अन्य जगहों में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में स्कूल कॉलेज और अन्य संस्थानों पर नौकरी लगा देंगे का वादा किया था. इसके एवज में भुक्तभोगियों से प्रति व्यक्ति 4000 से 7000 रुपये वसूला गया. ऐसे 161 लोग इसके शिकार बने और कुल मिलाकर 7 लाख रुपये भेंगरा सिक्योरिटीज सर्विसेज ने वसूला. राशि कैश और ऑनलाइन ट्रांसफर के माध्यम से ली गई. तीन महीने बीत जाने के बाद भी वह टालमटोल करता रहा. इसके बाद पीड़ित खुद को ठगा महसूस करने लगे. इसे लेकर शनिवार को बैठक कर इस संस्थान पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई. इससे संबंधित ज्ञापन डीसी-एसपी, श्रम अधीक्षक को सौंपा. ज्ञापन सौंपने वालों में संजय कुमार सिंह, कपिल सिंह, धीरज कुमार, दीपक, कमलेश केरकेट्टा, जितेंद्र केरकेट्टा, संजय धनवार, अनीश, किशोर, मार्शल टोपनो समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : शर्मनाक">https://lagatar.in/shameful-jawan-rapes-7-year-old-girl-sent-to-jail/">शर्मनाक

: 7 साल की बच्ची के साथ जवान ने किया रेप, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp