Ranchi : राजधानी रांची में क्रिप्टो करेंसी और डिजिटल टोकन के नाम पर लोगों से हर महीने करोड़ों रुपये की कथित ठगी हो रही है. जानकारी के अनुसार है एक फर्जी वेबसाइट और तथाकथित "डीजे एक्सचेंज (DJ Exchange)" के नाम से लोगों को निवेश के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है. इसके प्रचार-प्रसार के लिए रांची के कई बड़े होटलों में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं जहां झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों को बुलाकर निवेश के लिए प्रेरित किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें...
शिकायत के अनुसार, सेमिनार में लोगों को बताया जाता था कि यदि वे 10 लाख रुपये या उससे अधिक का निवेश करते हैं, तो कंपनी प्रतिदिन निश्चित रिटर्न देगी और कुछ ही समय में उनकी राशि दोगुनी या तिगुनी हो जाएगी. इस लालच में आकर कई लोगों ने बड़ी रकम निवेश कर रहे हैं.
मामले में एक पीड़ित ने करीब 70 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए सीआईडी में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर सीआईडी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच एजेंसी अब वेबसाइट, टोकन, लेन-देन और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है.
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए बड़े होटलों में भव्य सेमिनार आयोजित किए जाते थे. इनमें लोगों को अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर निवेश के लिए प्रेरित किया जाता था. सीआईडी अब यह पता लगा रही है कि इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं, कितनी राशि का निवेश कराया गया और इसके पीछे किन-किन लोगों की भूमिका है.
जांच जारी है और जांच एजेंसी ने लोगों से भी अपील की है कि बिना वैधानिक जांच और सत्यापन के किसी भी ऑनलाइन निवेश योजना या क्रिप्टो टोकन में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment