Search

 
 
 

Dhanbad News: फ्लैट के नाम पर लाखों की ठगी, फरार दंपती के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Dhanbad News: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने और बाद में आवास उपलब्ध नहीं कराने के मामले में धनसार थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित दंपती के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में इश्तेहार चस्पा किया.
 
फरार दंपती के घर इश्तेहार चस्पा

Dhanbad News: फ्लैट दिलाने के नाम पर लोगों से रुपये लेने और बाद में आवास उपलब्ध नहीं कराने के मामले में धनसार थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की. न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित दंपती के रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में इश्तेहार चस्पा किया. यह कार्रवाई धनसार थाना कांड संख्या 159/23, 160/23 और 50/25 के तहत की गई.

धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धनसार थाना के एसआई कृष्णा चौधरी ने बताया कि तीनों मामलों में विश्वरंजन तिवारी और उनकी पत्नी सुचित्रा तिवारी नामजद अभियुक्त हैं. दोनों के खिलाफ न्यायालय की ओर से इश्तेहार जारी किया गया था. इसी आदेश के आलोक में पुलिस टीम ने उनके अपार्टमेंट में इश्तेहार चस्पा किया.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि दंपती पर फ्लैट उपलब्ध कराने का झांसा देकर कई लोगों से बड़ी रकम लेने का आरोप है .रुपये लेने के बाद जब लोगों को फ्लैट नहीं मिला तो पीड़ितों ने धनसार थाना में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

 

एसआई कृष्णा चौधरी के मुताबिक आरोपित दंपती के खिलाफ बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला दर्ज है. उस मामले में न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है.

 

उन्होंने कहा कि इश्तेहार के माध्यम से दोनों अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है. तय समय में उपस्थित नहीं होने पर आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही