Search

 
 
 

फर्जी निकासी मामला: उच्चस्तरीय समिति का बोकारो को 19 बिंदुओं पर दस्तावेज तैयार करने का निर्देश

उच्चस्तरीय समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को 19 बिंदुओं से संबंधित दस्तावेज तैयार करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा उच्चस्तरीय समिति के निर्देश पर दस्तावेज तैयार करने के बाद समिति जांच के लिए बोकारो जाएगी. उच्चस्तरीय समिति द्वारा अगले सप्ताह बोकारो जाने की संभावना है.
 

Ranchi : उच्चस्तरीय समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को 19 बिंदुओं से संबंधित दस्तावेज तैयार करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा उच्चस्तरीय समिति के निर्देश पर दस्तावेज तैयार करने के बाद समिति जांच के लिए बोकारो जाएगी. उच्चस्तरीय समिति द्वारा अगले सप्ताह बोकारो जाने की संभावना है.

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्चस्तरीय समिति और बोकारो जिला प्रशासन के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बातचीत हुई. इस क्रम में Dy. Accountant General भार्गव राम ख्याती के सुझाव के आलोक में समिति ने 1-4-2020 से 31-4-2026 तक की अवधि से 19 बिंदुओं पर दस्तावेज तैयार करने का निर्देश दिया. इसमें स्थापना, निकासी, वेतन पंजी, सहित अन्य बिंदुओं को शामिल किया गया है.

 

उच्चस्तरीय समिति ने बोकारो जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया है. समिति के निर्देश के आलोक में सभी बिंदुओं से संबंधित Digital Data, Hard copy आदि तैयार कर समिति को इसकी सूचना दें. बोकारो जिला प्रशासन द्वारा दी गई सूचना के बाद समिति बोकारो जाएगी.

 

दस्तावेज तैयार करने के मामले में बोकारो जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के मद्देनजर उच्चस्तरीय समिति के अगले सप्ताह बोकारो जाने की उम्मीद है. वीडियो कांफ्रेंसिग के दौरान बोकारो के उपायुक्त, एसपी, DDO, ट्रेजरी ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही