Search

 
 
 

फर्जी निकासी मामला: उच्चस्तरीय समिति ने हजारीबाग जिला से 15 साल में पुलिस की निकासी का ब्योरा मांगा

उच्चस्तरीय समिति ने हजारीबाग जिला प्रशासन से पुलिस की वेतन मद में 15 साल में की गई निकासी का ब्योरा मांगा है. हजारीबाग जिला प्रशासन को 1-4-2011 से 31-3-2026 तक की अवधि में की गई निकासी से संबंधित आवश्यक ब्योरा तैयार कर सूचित करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा डाटा तैयार होने की सूचना के बाद उच्च स्तरीय समिति जांच के लिए हजारीबाग जाएगी. समिति की अगली बैठक सोमवार को होगी.
 

Ranchi : उच्चस्तरीय समिति ने हजारीबाग जिला प्रशासन से पुलिस की वेतन मद में 15 साल में की गई निकासी का ब्योरा मांगा है. हजारीबाग जिला प्रशासन को 1-4-2011 से 31-3-2026 तक की अवधि में की गई निकासी से संबंधित आवश्यक ब्योरा तैयार कर सूचित करने का निर्देश दिया है. जिला प्रशासन द्वारा डाटा तैयार होने की सूचना के बाद उच्च स्तरीय समिति जांच के लिए हजारीबाग जाएगी. समिति की अगली बैठक सोमवार को होगी.

 

उच्चस्तरीय जांच समिति ने हजारीबाग जिला प्रशासन के साथ 24 अप्रैल की शाम हुई बैठक में आवश्यक दस्तावेज तैयार करने का निर्देश दिया. जांच समिति को दी जाने वाली दस्तावेज की अवधि का निर्धारण Dy. Accountant General भार्गव राम ख्याती के सुझाव के आलोक में किया गया. उन्होंने अप्रैल 2011 से मार्च 2026 तक पुलिस विभाग द्वारा की गई निकासी से संबंधित ब्योरा मांगने का सुझाव दिया था.

 

जिला प्रशासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति को इन 15 वर्षों की अवधि में वेतन मद में की गई निकासी, कर्मचारियों की संख्या, बैंक आकाउंट, कर्मचारियों का GPF नंबर, नियुक्ति की तिथि सहित अन्य ब्योरा, DDO रहे अधिकारियों सहित अन्य बिंदुओं का ब्योरा देना है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान उच्चस्तरीय समिति के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य उपस्थित थे. हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त, एसपी द्वारा नामित अधिकारी, ट्रेजरी ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही