Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : कैबिनेट से मंजूरी के बाद भी नहीं बदला DSPMU का नाम

शिक्षा का केंद्र बिंदु डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नामकरण को लेकर अब भी विवादास्पद बना हुआ है. छात्र नेताओं ने इस नाम को लेकर कई बार आपति दर्ज कराई है. छात्र नेताओं ने सड़क से विधानसभा तक आवाज उठाई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : शिक्षा का केंद्र बिंदु डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नामकरण को लेकर अब भी विवादास्पद बना हुआ है. छात्र नेताओं ने इस नाम को लेकर कई बार आपति दर्ज कराई है. छात्र नेताओं ने सड़क से विधानसभा तक आवाज उठाई है. 

 

छात्र नेताओं ने कहा कि झारखंड के वीर शहीदों के नाम पर रांची विश्ववद्यालय का नाम होना चाहिए था, लेकिन झारखंड के वीर शहीदों का नाम छोड़कर दूसरे राज्य के शिक्षाविद् के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रख दिया गया है.

 

8 मई 2025 को कैबिनेट से हुआ था पारित

छात्र नेताओं की विरोध की गूंज राज्य सरकार के पास पहुंची और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नाम को बदलकर कोल विद्रोह के महानायक वीर शहीद बुधु भगत के नाम पर प्रस्ताव पारित किए गए. लेकिन एक साल होने वाला है. बावदजूद इसके कॉलेज का नाम नहीं बदला गया है.

 

आदिवासी छात्र नेता आंदोलन को दे सकते है धार

झारखंड के माय माटी के सपूत वीर बुधु भगत के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम नही रखने पर आदिवासी छात्र संघ के नेताओं ने मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है. इससे बात नहीं बनती है तो कॉलेज परिसर पर आंदोलन करने का निर्णय लेगें.

 

2018 में रांची विश्वविद्यालय का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रखा

राज्य के पुराने कॉलेज रांची विश्वविद्यालय के नाम में परिवर्तन 2018 में की गई थी. उस दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अगुवाई में की गई थी. रांची विश्वविद्यालय का नाम भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही