Paris : जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन के मेंस सिगल्स फाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली को हराकर पहला ग्रैंड स्लेम खिताब जीत लिया. यह मैच पेरिस के स्टेड रोलैंड गैरोस स्टेडियम स्थित कोर्ट फिलिप-चैटियर में खेला गया. 4 घंटे 20 मिनट तक चले मैच में फ्लेवियो कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7 (5), 6-1 से हार का सामना करना पड़ा.
ज्वेरेव ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और पहले ही गेम में सर्विस ब्रेक हासिल कर लिया. उनकी दमदार सर्विस और आक्रामक ग्राउंडस्ट्रोक्स के सामने कोबोली पूरी तरह संघर्ष करते नजर आए. महज 34 मिनट में पहला सेट 6-1 से ज्वेरेव के नाम रहा. अपने पहले ग्रैंड स्लैम फाइनल में खेल रहे कोबोली ने दूसरे सेट में जबरदस्त वापसी की.
उन्होंने ड्रॉप शॉट्स का बेहतरीन इस्तेमाल किया और 4-4 की बराबरी पर ज्वेरेव की सर्विस तोड़ दी. इसके बाद अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए उन्होंने सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया. 10वें गेम तक दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखी, लेकिन कोबोली की कई गलतियों ने ज्वेरेव को एक अहम ब्रेक दिलाया.
इसी के साथ ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए ज्वेरेव का लंबा इंतजार खत्म हो गया. इससे पहले उन्हें साल 2020 में यूएस ओपन, साल 2024 में रोलैंड गैरोस और साल 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
यह ज्वेरेव के करियर का एक अहम खिताब है. उन्होंने पहले ही 2 एटीपी फाइनल्स खिताब, 7 मास्टर्स 1000 खिताब और 1 ओलंपिक गोल्ड जीता था, लेकिन अब 29 वर्षीय खिलाड़ी अपनी शानदार उपलब्धियों में एक ग्रैंड स्लैम खिताब भी जोड़ लिया है. हेनर हेनकेल के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव पहले जर्मन पुरुष खिलाड़ी बने. हेनकेल ने 1937 में खिताब जीता था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment