Search

JWPL : खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी शीर्ष दो टीमें, लीग में अजेय रही कोल्हान डायनामोज का पलड़ा भारी

Ranchi : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 7 जून को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए महामुकाबले (फाइनल) में एक-दूसरे के सामने होंगी. इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर फाइनल का टिकट पक्का करने वाली कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. खिताब जीतने वाली टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
 
  • खिताब जीतने वाली टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता को 2 लाख रुपये की पुरस्कार

Ranchi : झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग (JWPL) 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है. लीग स्टेज के मुकाबलों के बाद अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें 7 जून को प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए महामुकाबले (फाइनल) में एक-दूसरे के सामने होंगी. इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाकर फाइनल का टिकट पक्का करने वाली कोल्हान डायनामोज और पलामू वॉरियर्स की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. खिताब जीतने वाली टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.

लीग स्टेज की समाप्ति पर अंक तालिका में कोल्हान डायनामोज अजेय रही. कोल्हान की टीम तीन मैचों में तीन जीत और छह अंकों के साथ प्लस 1.806 के मजबूत नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर रही. वहीं, पलामू वॉरियर्स, छोटानागपुर ब्लास्टर्स और संथाल चैलेंजर्स की टीमें तीन-चीन मैचों में केवल एक-एक जीत हासिल कर सकी थीं और दो-दो अंकों के साथ नेट रन रेट के आधार पर क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहीं. 

लीग मैच में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

बल्लेबाजी में व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो कोल्हान डायनामोज की दुर्गा मुर्मू 134 रन बनाकर पहले स्थान पर हैं. उनके बाद संथाल चैलेंजर्स की रितु कुमारी 106 रन के साथ दूसरे, खुश्बू कुमारी 101 रन के साथ तीसरे, पलामू वॉरियर्स की चांदमुनी पुर्ती 99 रन के साथ चौथे और कोल्हान डायनामोज की आनंदिता किशोर 86 रन बनाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

गेंदबाजी में कोल्हान डायनामोज की ममता पासवान 6 विकेट लेकर शीर्ष पर मौजूद हैं. इसके बाद छोटानागपुर ब्लास्टर्स की देवयानी प्रसाद 5 विकेट के साथ दूसरे, संथाल चैलेंजर्स की वृष्टि कुमारी 4 विकेट के साथ तीसरे, कोल्हान डायनामोज की शेफा हसन 3 विकेट के साथ चौथे और छोटानागपुर ब्लास्टर्स की प्रियंका सवैयां 3 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं.

कोल्हान की त्रिमूर्ति पलामू के लिए चुनौती

लीग स्टेज में अब तक अजेय रही कोल्हान डायनामोज की टीम खिताबी मुकाबले में जीत की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम की इस सफलता के पीछे उनकी स्टार खिलाड़ी दुर्गा मुर्मू रही हैं, जिन्होंने 3 पारियों में सर्वाधिक रन बनाए हैं. बल्लेबाजी में उन्हें चांदमुनी और आनंदिता किशोर (215 का स्ट्राइक रेट) का बेहतरीन साथ मिला है. कल (रविवार) होने वाले इस महामुकाबले में जो भी टीम दबाव को बेहतर तरीके से झेलेगी, वह चमचमाती ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही