Search

 
 
 

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के न्योते पर 17 को भारत आयेंगे, Rafale M and Safran engine पर डील संभव

जानकारों का कहना है कि इस डील के बाद भारत को लड़ाकू विमानों के लिए  अमेरिका-रूस जैसे देशों के समक्ष गुहार नहीं लगानी पड़ेगी. खबर है कि पीएम मोदी और मैक्रों भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील पर अंतिम मुहर लगायेंगे.
 

Paris/New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पीएम मोदी के न्योते पर 17 से 19 फरवरी के बीच भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं. सूत्रों के अनुसार इस दौरे पर बड़ी रक्षा डील होने की संभावना है.कहा जा रहा है कि    मैक्रों राफेल-M और सफ्रान इंजन के संबंध में भारत के साथ अहम डील करने वाले हैं.


उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार  भारत-फ्रांस के बीच सबसे बड़ी डील सफ्रान इंजन को लेकर होने वाली है. खबर है कि टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ दोनों देश मिलकर अगले जेनरेशन के फाइटर जेट्स AMCA के लिए 110-किलोन्यूटन का पावरफुल इंजन बनायेंगे इस पर मेड इन इंडिया लेबल लगना है.


जानकारों का कहना है कि इस डील के बाद भारत को लड़ाकू विमानों के लिए  अमेरिका-रूस जैसे देशों के समक्ष गुहार नहीं लगानी पड़ेगी. खबर है कि पीएम मोदी और मैक्रों भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-एम लड़ाकू विमानों की डील पर अंतिम मुहर लगायेंगे.


26 राफेल-एम आईएनएस विक्रांत पर तैनात किये जाने हैं. कहा गया है कि ये विमान परमाणु हमला करने में भी सक्षम हैं,  चीन के बढ़ते समुद्री रसूख को रोकने में ये भारत के सबसे घातक हथियार साबित होंगे.
 

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों  मुंबई में India-France Year of Innovation का शुभारंभ करेंगे.  डसॉल्ट एविएशन जो सफ्रान और राफेल बनाने वाली कंपनी है. वह भारत में अपने एमआरओ (Maintenance, Repair, and Overhaul) हब बनाने की घोषणा कर सकती हैं.

 

खबर है  कि 19 फरवरी को दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट होने वाला है. इसमें  मैक्रों और मोदी भविष्य के स्मार्ट वेपन्स’पर चर्चा करेंगे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही