Search

 
 
 

जनरल नरवणे ने पेंगुइन इंडिया के पोस्ट को रिपोस्ट किया, लिखा, This is the status of the book

पेंगुइन इंडिया के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मनोज नरवणे ने माना है कि उनकी किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई.  उनकी इसी किताब की कॉपी को नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद भवन के सामने लहराते रहे हैं.
 

New Delhi :  पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने अपनी किताब फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी  पर संसद में जारी विवाद के बीच आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ी है. श्री नरवणे ने किताब के प्रकाशक पेंगुइन इंडिया के एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए एक छोटी सी प्रतिक्रिया दी है.

 

 
मनोज नरवणे ने एक्स पर लिखा,  This is the status of the book. इससे पहले पेंगुइन इंडिया ने अपनी सफाई देते हुए कहा, किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है. 


पेंगुइन रेंडम हाउस इंडिया ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, किताब के प्रकाशन का पूरा अधिकार हमारे पास है. ये किताब अभी छपी नहीं है, किताब की कोई भी कॉपी या तो डिजिटल फॉर्मेट में या प्रिंट फॉर्मेट में प्रकाशित नहीं हुई है. न ही इसे डिस्ट्रीब्यूट किया गया है और न ही बेचा गया है. 


पेंगुइन इंडिया के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए मनोज नरवणे ने माना है कि उनकी किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई.  उनकी इसी किताब की कॉपी को नेता विपक्ष राहुल गांधी संसद भवन के सामने लहराते रहे हैं.  

 
 पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा है कि किसी भी फॉर्मेट या किसी भी प्लेटफॉर्म पर पुस्तक की मौजूदगी कॉपीराइट का उल्लंघन है. इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए. पब्लिशर ने कहा है कि  वह किताब के गैर-कानूनी और बिना इजाजत के प्रसारण के खिलाफ कानून का सहारा लेंगे. 

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें   

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही