Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैंसर स्क्रीनिंग से मुफ्त जांच तक, रिम्स में स्वास्थ्य सेवाओं पर 100 करोड़ खर्च करेगी सरकार

झारखंड सरकार ने रिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज और मुफ्त जांच की सुविधा देने के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल के विकास और कई अहम स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च की जाएगी. इस राशि से मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना को आगे बढ़ाया जाएगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड सरकार ने रिम्स में मरीजों को बेहतर इलाज और मुफ्त जांच की सुविधा देने के लिए 100 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अस्पताल के विकास और कई अहम स्वास्थ्य योजनाओं पर खर्च की जाएगी.

 

इस राशि से मुख्यमंत्री निःशुल्क डायग्नोस्टिक एवं रेडियोलॉजी जांच योजना को आगे बढ़ाया जाएगा. साथ ही महिलाओं के लिए चल रही मुख्यमंत्री निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग योजना को भी मजबूत किया जाएगा. इसके अलावा पीपीपी एजेंसियों के बकाया भुगतान भी किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अस्पताल में आने वाली सभी नई मशीनों और उपकरणों की खरीद GeM पोर्टल के माध्यम से की जाएगी. खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी.

 

नई मशीनें आने के बाद उन्हें बिना देरी के अस्पताल में लगाया जाएगा. साथ ही उन्हें चलाने के लिए प्रशिक्षित टेक्निशियन और ऑपरेटर की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि मरीजों को तुरंत इनका लाभ मिल सके.

 

सरकार ने रिम्स प्रबंधन को यह भी निर्देश दिया है कि नई सुविधाएं शुरू होने के बाद उनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाए. इसके लिए जनसंपर्क विभाग और मीडिया की मदद ली जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही