Search

 
 
 

गवर्नर हाउस से लोकभवन तक का सफर, झारखंड ने अब तक देखें 12 राज्यपाल

झारखंड राजभवन, जो अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा. ब्रिटिश काल में इसे गर्वनर हाउस के नाम से जाना जाता था. इसके बाद इसका नामकरण राजभवन हुआ. और अब लोकभवन.
 

Ranchi : झारखंड राजभवन, जो अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा. ब्रिटिश काल में इसे गवर्नर हाउस के नाम से जाना जाता था. इसके बाद इसका नामकरण राजभवन हुआ. और अब लोकभवन.

 

इस ऐतिहासिक इमारत की डिजाइन ब्रिटिश आर्किटेक्ट सैडलॉ बैलर्ड ने बनाई थी. इस इमारत का निर्माण कार्य 1939 में शुरू हुआ जो 1931 में बन कर तैयार हुआ.

 

लोकभवन का कुल क्षेत्रफल है 62 एकड़

लोकभवन का कुल क्षेत्रफल 62 एकड़ है, जिसमें से 10 एकड़ जमीन में आड्रे हाउस का निर्माण किया गया है. लोकभवन के 38 एकड़ जमीन में उद्यान है. जिसमें अकबर गार्डेन, बुद्धा गार्डेन, अशोका गार्डेन, मूर्ति गार्डेन और महात्मा गांधी गार्डेन जैसे कई उद्यान हैं. इसमें चार गेट भी हैं.

 

झारखंड लोकभवन: एक अद्वितीय वास्तुकला का नमूना

झारखंड लोकभवन की इमारत एक अद्वितीय वास्तुकला का नमूना है, जो ब्रिटिश डिजाइन और स्थानीय जलवायु के अनुकूल बनाया गया है. इमारत की छत पर गर्मी से बचाव के लिए डबल रानीगंज टाइलें लगी हैं, जो इसे गर्मियों में ठंडा और सर्दियों में गर्म रखती हैं. फर्श, बैठक कक्ष और दरबार हॉल सागौन की लकड़ी से बने हैं.

 

लोकसभवन ने देखे अब तक 12 राज्यपाल

झारखंड गठन के बाद से लोकभवन ने अब तक 12 राज्यपाल देखे हैं. झारखंड बनने के बाद राजभवन में सबसे पहले राज्यपाल के रूप में प्रभात कुमार आए थे. वर्तमान में संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल हैं. 

 

राज्य गठन के बाद किस राज्यपाल का कार्यकाल कितने समय का रहा

•    प्रभात कुमारः 15 नवंबर 2000 से तीन फरवरी 2002

•    वीसी पांडेय- चार फरवरी 2002 से 14 जुलाई 2002

•    एम रामा जोइस- 15 जुलाई से 11 जून 2003

•    वेद मारवाह- 12 जून 2003 से नौ दिसंबर 2004

•    सैयद सिब्ते रजीः 10 दिसंबर 2004 से 23 जुलाई 2009

•    के. शंकर नारायणः 26 जुलाई 2009 से 21 जनवरी 2010

•    एमओएच फारूखः 22 जनवरी 2010 से तीन सितंबर 2011

•    डॉ सैयद अहमदः चार सितंबर 2011 से 17 मई 2015

•    द्रौपदी मुर्मूः 18 मई 2015 से 13 जुलाई 2021

•    रमेश बैशः 14 जुलाई 2021 से 17 फरवरी 2023

•    सीपी राधाकृष्णन: 18 फरवरी 2023 से 30 जुलाई 2024

•    वर्तमान में संतोष कुमार गंगवार झारखंड के राज्यपाल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही