Ranchi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने छात्रों के मुद्दे, MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और इस आंदोलन को जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक ले जाया जाएगा.
केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की मांगों के साथ हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार की कैबिनेट ने कई अहम फैसले लिए हैं. परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच चल रही है और कई दोषियों को जेल भी भेजा गया है.
इसे भी पढे़ं -
उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में कोटा, हिमाचल प्रदेश, इलाहाबाद और पुणे में भी कार्यक्रम किए गए हैं. अब झारखंड में इस लड़ाई को और आगे बढ़ाया जाएगा.
केशव महतो कमलेश ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद 7 सितंबर को लोक भवन में बड़ा धरना दिया जाएगा. 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंडों में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.
MMDR Bill 2026 और चंदा चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार का विरोध करेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जरूरत पड़ी तो आगे आर्थिक नाकेबंदी का भी फैसला लिया जा सकता है. केशव महतो कमलेश ने कहा कि इन मुद्दों से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है. कांग्रेस जनता और छात्रों के हित में अपनी लड़ाई जारी रखेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

