Search

 
 
 

वेतन-भत्ते से प्रमोशन तक, झारखंड पुलिस एसोसिएशन की सरकार से 9 मांगें

Ranchi News : एसोसिएशन ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की भी घोषणा की है. पत्र में 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक वर्दी पर काला-बिल्ला लगाकर विरोध, 19 सितंबर को सामूहिक उपवास, 24 सितंबर को जिला स्तर पर धरना और 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक छह दिनों के सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया है.
 
पुलिस एसोसिएशन

Ranchi News : झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने राज्य सरकार के समक्ष पुलिसकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर 9 सूत्री मांग-पत्र सौंपा है. एसोसिएशन का कहना है कि पुलिसकर्मी लगातार कठिन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, ऐसे में उनकी मूलभूत सुविधाओं, वेतन-भत्तों, पदोन्नति और सम्मान से जुड़ी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

 


एसोसिएशन की सरकार से मांगे है

विधायक जयराम महतो द्वारा किए गए कथित असंवैधानिक कृत्य के मामले में जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई है.

 

पुलिसकर्मियों के वेतनमान में बढ़ोतरी करने की मांग की गई है.

 

पुलिसकर्मियों के राशन भत्ते में बढ़ोतरी की मांग रखी गई है.

 

वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप पुलिसकर्मियों को मिलने वाले विभिन्न भत्तों का पुनर्गठन करने की मांग की गई है. इसमें दुर्गम भत्ता, परिवहन भत्ता, ड्यूटी भत्ता, विशेष कर्तव्य भत्ता, प्रशिक्षण भत्ता समेत अन्य भत्तों को शामिल करने की मांग है.

 

केंद्रीय पुलिस बलों के अनुरूप झारखंड पुलिसकर्मियों के दो बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षा भत्ता देने की मांग की गई है.

 

भारतीय पुलिस सेवा के अनुरूप झारखंड के पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य भत्ता देने की मांग रखी गई है.

 

10 वर्ष से अधिक समय से एक ही जिला/इकाई में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण करने की मांग की गई है. इसमें विशेष रूप से नक्सल प्रभावित जिलों में लंबे समय से पदस्थापित अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग शामिल है.

 

झारखंड में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को समयबद्ध प्रोन्नति देने की मांग की गई है.

 

पुलिस के साथ अमर्यादित एवं अभद्र व्यवहार करने और विधि-व्यवस्था संधारण में हस्तक्षेप करने वाले जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई के लिए कानून एवं प्रावधान बनाने की मांग की गई है.

 

मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान

एसोसिएशन ने मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की भी घोषणा की है. पत्र में 8 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक वर्दी पर काला-बिल्ला लगाकर विरोध, 19 सितंबर को सामूहिक उपवास, 24 सितंबर को जिला स्तर पर धरना और 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक छह दिनों के सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया है. 

 

एसोसिएशन ने सरकार से सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए 9 सूत्री मांगों को पूरा करने और न्याय देने की अपील की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही