Search

 
 
 

भगोड़ा अपराधी साहिल चौहान को थाईलैंड से लाया गया भारत

भगोड़ा अपराधी साहिल चौहान को सीबीआई थाइलैंड से वापस ले आयी. यमुनानगर (हरियाणा) कोर्ट में गोलीबारी करने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी.
 

New Delhi :  भगोड़ा अपराधी साहिल चौहान को सीबीआई थाइलैंड से वापस ले आयी. यमुनानगर (हरियाणा) कोर्ट में गोलीबारी करने सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी.

 

साहिल चौहान हत्या, डकैती, अवैध हथियार सहित अन्य आपराधिक घटनाओं में लिप्त था. वह हरियाणा में सक्रित भुप्पी राणा गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य है. यह गैंग हरियाण, पंजाब और चंडीगढ़ में सक्रिय है.

 

यमुनानगर कोर्ट परिसर में उसने मोनू राणा पर गोलीबारी की थी. राणा को एक आपराधिक मामले की ट्रायल के दौरान कोर्ट लाया गया था. इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया था. लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद साहिल चौहान देश से फरार हो गया था.

 

पुलिस ने सीबीआई से उसे पकड़ने के लिए सीबीआई से मदद मांगी थी. इसके बाद इसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस के आलोक में इंटरपोल द्वारा गीय गयी तलाश के दौरान साहिल को थाईलैंड में पाया गया.

 

इंटरपोल की मदद से उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी और वापस लाया गया. भगोड़े को हरियाणा पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही