Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नशीली कैप्सूल तस्करी केस में फरार शेख अराफात गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

सिमडेगा थाना में 9 मार्च को दर्ज कांड संख्या 40/26 धारा 317(5) बीएनएस 2023 और 21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नशीली कैप्सूल तस्करी केस में पुलिस ने फरार सहयोगी शेख अराफात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Simdega: सिमडेगा थाना में 9 मार्च को दर्ज कांड संख्या 40/26 धारा 317(5) बीएनएस 2023 और 21(b) एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज नशीली कैप्सूल तस्करी केस में पुलिस ने फरार सहयोगी शेख अराफात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि चीकटोली नैगमटोली क्षेत्र के पास जाहिद खलिफा नाम का युवक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल की बिक्री कर रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर जाहिद खलिफा को गिरफ्तार किया था.

 

छापेमारी के दौरान उसके पास से Pyeevon Spas Plus के 05 पत्ते (कुल 60 कैप्सूल) और Nitrazepam के 6 पत्ते (कुल 60 कैप्सूल) सहित कुल 120 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए थे. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त जाहिद खलिफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात, निवासी खैरनटोली (चट्टान मोहल्ला) का नाम बताया था.इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को शेख अराफात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.गिरफ्तार अभियुक्त शेख अराफात (उम्र करीब 23 वर्ष), पिता स्व. शेख असलम सिमडेगा की रहने वाला है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही