Search

 
 
 

जामताड़ा : साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, 50-60 लोगों पर FIR

नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में शुक्रवार की शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची जामताड़ा साइबर थाना पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया.
 

Jamtara :  नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासठिया गांव में शुक्रवार की शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची जामताड़ा साइबर थाना पुलिस टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया. 

 

इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालत बिगड़ने पर पुलिस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा. इस मामले में पुलिस ने 50 से 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

 

जानकारी के अनुसार, साइबर थाना के एसआई हीरालाल महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम एक संदिग्ध साइबर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए तारासठिया गांव पहुंची थी. इसी दौरान गांव के मुस्ताक अंसारी समेत करीब 50 से 60 महिला-पुरुषों की भीड़ ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया.

 


बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस टीम ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन विरोध बढ़ता देख उन्हें बिना गिरफ्तारी के ही लौटना पड़ा.

 


घटना के बाद साइबर थाना के एसआई हीरालाल महतो ने नारायणपुर थाना में आवेदन देकर सरकारी कार्य में बाधा डालने की शिकायत दर्ज कराई है. नारायणपुर थाना कांड संख्या 33/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2) एवं 122 के तहत एक नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही