New Delhi: सीबीआई ने शादी के नाम पर 13 महिलाओं को ठगने वाले भगोड़ा अभियुक्त को UAE से वापस लाया गया. महाराष्ट्र में उसके खिलाफ एक महिला ने शादी के नाम पर यौन शोषण करने और 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था. जांच के दौरान 12 और महिलाओं को ठगने का मामला प्रकाश में आया.
शादी के नाम पर यौन शोषण और ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस को अभियुक्त मोहम्मद मोजिन की तलाश थी. एक महिला द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी की जांच के बाद उसके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. जांच में पाया गया कि अभियुक्त शादी के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण करता था और उसका वीडियो बनाता था. इसके बाद वीडियो के सहारे महिलाओं से पैसे भी वसूलता था. जांच के दौरान ही वह विदेश भाग गया.
इसे भी पढ़ें -
अभियुक्त के विदेश भागने की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस के आधार पर UAE पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद इसकी सूचना सीबीआई को दी. अभियुक्त के पकड़े जाने के बाद प्रत्यप्रण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 20 नवंबर को उसे वापस लाया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

